फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   62 families of Baddal returned home from quarantine center after 22 days

Rajouri News: बड्डाल के 62 परिवार 22 दिन बाद क्वारंटीन सेंटर से घर लौटे

Fri, 14 Feb 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 14 Feb 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
62 families of Baddal returned home from quarantine center after 22 days
प्रशासन ने तत्काल उपयोग के लिए राशन किट भी उपलब्ध कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। प्रशासन ने उपायुक्त अभिषेक शर्मा की देखरेख में बड्डाल गांव के 62 परिवारों को 22 दिनों बाद राजोरी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से घर भेजा है। इसमें 330 लोग (152 पुरुष और 178 महिलाएं) शामिल हैं।
डीसी ने उक्त परिवारों के ठहरने के दौरान उनकी सही देखरेख सुनिश्चित करने में सभी विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। सभी विभागों ने आवश्यक सावधानियों के बारे में भी परिवारों को बताया। इसके अतिरिक्त, उनके घरों में पहले से उपलब्ध राशन को सील कर एडीसी कोटरंका की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। प्रशासन ने तत्काल उपयोग के लिए राशन किट भी उपलब्ध कराए हैं। उनके संबंधित गांवों में नियमित राशन वितरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीसी ने इन परिवारों के पात्र लाभार्थियों को श्रमिक कार्ड सौंपे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 10 मामले इन केंद्रों पर उनके प्रवास के दौरान पंजीकृत किए गए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संसाधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य और सुरक्षा के संदर्भ में, खाद्य सुरक्षा और औषधि निरीक्षक को एकत्र किए गए नमूनों का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बड्डाल में एक स्वास्थ्य टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया।
पशुधन की वापसी की सुविधा के लिए पशु और भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों को गांव में तैनात किया गया, ताकि घरेलू पशुओं को उनके मालिकों को आसानी से सौंपा जा सके। बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को भी प्राथमिकता दी गई।

एक सप्ताह में जेजेएम योजना को चालू करने का निर्देश
पीएचई विभाग को टैंकर सेवाएं जारी रखने, भंडारण टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने और एक सप्ताह के भीतर जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना को चालू करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

गांव में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्देश
सुरक्षा और निगरानी बनाए रखने के लिए एडीसी कोटरंका और एसपी कोटरंका को बड्डाल गांव में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया गया। इस बीच, जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) को आवास केंद्रों पर भोजन तैयार करने और वितरण के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का काम सौंपा गया।

जब तक सभी रिपोर्ट नहीं आती मक्का का नहीं करें प्रयोग
क्वारंटीन के दौरान बच्चों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया था, जबकि डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कीं। वहीं लोगों को स्थानीय स्तर के मक्का का प्रयोग न करने की सलाह दी। बताया कि ज़ब तक सारी रिपोर्ट नहीं आ जाती, लोग मक्का का प्रयोग हरगिज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed