{"_id":"5b4510c24f1c1bbf248b5b81","slug":"61531252930-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा के गांवों में सीमा भवन निमार्ण के लिए जल्द करें भूमी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा के गांवों में सीमा भवन निमार्ण के लिए जल्द करें भूमी की पहचान
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। डीसी मोहम्मद एजाज असद ने नियंत्रण रेखा के गांवों के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह नियंत्रण रेखा के गांवों में सीमा भवन बनाने के लिए मात्र तीन दिन में भूमि की पहचान करें व रिपोर्ट पेश करें।
नियंत्रण रेखा के गांवों में बंकर बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि जहां-जहां बंकर बनाने का काम पेंडिंग है वहां भी एक सप्ताह के भीतर भूमि की पहचान कर काम शुरू करें। डीसी ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न स्तरों पर प्रशासन के कामकाज की समीक्षा की। डीसी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर जामाबंदी और गिरदावरी के काम को पूरा करें। डीसी ने एडीसी व एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि वह सार्वजनिक मुद्दों के बारे में सूचित करें व उनके समय पर पूरा करने के लिए क्षेत्रों के दौरे करें और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी करें। तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि वह पटवारियों को जनता के लिए उपलब्ध रहने को सुनिश्चित करें।
विभिन्न विभागों में अटैच कर्मियों को जल्द करें डिटेच
बैठक में डीसी ने विभिन्न सब डिविजनों के एडीसी और एसडीएम को कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों में अटैच किए गए सभी कर्मियों व अधिकारियों को जल्द डिटेच करें व रिपोर्ट पेश करें।
विज्ञापन
पूर्व डीसी के कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता
नव नियुक्त डीसी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पूर्व डीसी डॉ. शाहिद इकबाल द्वारा शुरू किए गए सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं। शहर के साथ-साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में पूर्व डीसी ने विकास के जो भी कार्य शुुुरू किए थे उन्हें समय रहते पूरा किया जाएगा।