{"_id":"5b4666eb4f1c1bbf248b5f3f","slug":"21531340523-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 वर्षीय पूर्व सैनिक और 22 की युवती की ट्रैजिक वेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 वर्षीय पूर्व सैनिक और 22 की युवती की ट्रैजिक वेडिंग
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के जोगीनाला गांव के रहने वाले 72 साल के पूर्व सैनिक ने डेढ़ माह पहले रियासी जिले के एक गांव की 22 साल की विधवा से शादी की थी। मंगलवार रात को उसने पहली बार अपने घर में शादी समारोह का आयोजन किया। रात भर जश्न का दौर चला। बुधवार की सुबह ससुराल पक्ष और मायके वालों में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। लाठियां भी फटकारी गईं। मामला थाने में पहुंचा। वर-वधू ने एक-दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया। अब वीरवार को दोनों कोर्ट से तलाक लेने की बात कह रहे हैं।
सुंदरबनी के गांव जोगीनाला के 72 साल के पूर्व सैनिक मोहर सिंह की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। डेढ़ माह पहले उसने 22 साल की विधवा के साथ शादी कर ली। उसके पति की ढाई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। मायके वालों की आर्थिक हालत बेहद खराब होने से उनके लिए युवती और उसके डेढ़ साल के बच्चे के पालन-पोषण में काफी कठिनाई आ रही थी। इसी बीच उनका मोहर सिंह से संपर्क हुआ। इसके बाद उन्होंने उसके साथ शादी करा दी। इसके बाद जोगीनाला आ गई।
मोहर सिंह ने डेढ़ माह के बाद 10 जुलाई को अपने घर जोगीनाला में शादी समारोह में अपने और युवती के रिश्तेदारों को भी बुलाया। मंगलवार को रातभर शादी समारोह की खुशी में गीत-संगीत चलता रहा। बुधवार की सुबह युवती के मायके पक्ष के लोगों और मोहर सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले और लाठियां भी फटकारी गईं। बाद में मारपीट का मामला पुलिस थाने तक पहुंचा। थाने में पहुंचते ही मोहर सिंह और युवती ने एक दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया और तलाक लेने की पेशकश कर दी। दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने पुलिस थाने में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया कि यदि वर-वधू तलाक लेने पर ही अड़े हैं तो वीरवार को कोर्ट में पेश होकर तलाक की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं।