फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   weather

बर्फबारी के चलते मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों के लिए किया गया बंद

विज्ञापन
weather
पुंछ जिले को कश्मीर से जोडने वाली मुलगरोड पर हो रही ताजा बर्फबारी - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले पुंछ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबार होने के चलते शुक्रवार को मुगलरोड पर सभी तरह के यातायात को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस की तरफ से लोगों को निर्देश दिए गए कि अभी जाने से बचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी। इस बीच मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक करीब 8 से 10 इंच बर्फ रिकार्ड की गई। इसे देखते हुए यातायात पुलिस की तरफ से मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही सुरनकोट पुलिस की तरफ से बैहराम गल्ला के आगे किसी भी वाहन को मुगलरोड पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुगलरोड की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को बैहराम गल्ला से ही लौटा दिया गया। यातायात पुलिस की तरफ से मुगलरोड पर यात्रा करने वाले लोगों को इस बात के निर्देश दिए गए है कि वह अगले आदेश तक मुगलरोड पर याता करने से बचें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले माह भी अचानक मुगलरोड पर पीर की गली क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से करीब एक दर्जन लोग फंस गए थे, जिन्हें सुबह सेना एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाल कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed