{"_id":"667df941c9c7b91368033a08","slug":"urs-in-doda-peer-jiyarat-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101778-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: डोडा पीर की जियारत पर वार्षिक उर्स में पहुंचे हजारों जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: डोडा पीर की जियारत पर वार्षिक उर्स में पहुंचे हजारों जायरीन
Fri, 28 Jun 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के साथ देशभर में अमन-चैन की मांगी दुआ
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सैन्य शिविर में स्थित डोडा पीर जियारत पर वीरवार को वार्षिक उर्स मुबारक मनाया गया। इसमें जिले के साथ ही जम्मू-कश्मीर और बाहरी राज्यों से आ सभी समुदायों के 20 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे।
उन्होंने जियारत पर फातिया पढ़ने के साथ ही नियंत्रण रेखा के साथ साथ देशभर में अमन शांति की दुआ मांगी। लोगों का कहना था कि पहले पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण यहां उर्स में 100-50 लोग ही आ पाते थे। इनमें निकवर्ती गांव शाहपुर, छंबर, छेला ढांगरी के पुरुष ही शामिल होते थे। मगर अब नियंत्रण रेखा पर सीज फायर होने के कारण यहां हजारों लोग आए हैं। जियारत से जुड़े लोगों ने डोडा पीर जियारत को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। साथ ही शून्य रेखा पर स्थित डोडा पीर जियारत पर उर्स आयोजित करवाने के लिए सेना का आभार जताया।