{"_id":"6af8c2d5d32b2a7bb10823d0","slug":"traffic-on-mughal-road-remained-disrupted-for-hours-due-to-slippery-conditions-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106965-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगल रोड पर फिसलन से घंटों बाधित रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगल रोड पर फिसलन से घंटों बाधित रही आवाजाही
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट से पाला जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट से पाला जम गया था। इससे मार्ग पर भारी फिसलन हो गई और कई वाहन बीच सड़क में फंस गए।
वाहन चालकों और यात्रियों को भारी ठंड में वाहनों में बंद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरओ और यातायात पुलिस ने मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए कड़े प्रयास किए। उन्होंने फिसलन के कारण फंसे वाहनों को निकाला। सड़क पर जमे पाले को पिघलाने और फिसलन कम करने के लिए नमक का छिड़काव भी किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे एक तरफ से वाहनों को आगे बढ़ाया गया।
यात्रा संबंधी चेतावनी : यातायात पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वे मुगल रोड पर सुबह जल्दी और देर शाम यात्रा न करें। वाहन चालकों को मुगल रोड पर वाहनों की गति सीमित रखने की सलाह दी गई है, ताकि हादसों से बचा जा सके। पीर पंजाल के पहाड़ों और मुगल रोड पर हर वर्ष सर्दी के मौसम में तापमान में भारी गिरावट होती है। समुद्र तल से 6 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण मुगल रोड पर पाले की मोटी परत जम जाती है। इससे कई स्थानों पर दिन भर फिसलन बनी रहती है और वाहन चलाने में सावधानी बरतनी पड़ती है।