Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Rubina returned to India from Pakistan in 5 days, bringing her sheep and goats along.

Poonch News: रूबीना 5 दिन में पाकिस्तान से भेड़ बकरियों सहित भारत लौटीं

विज्ञापन
Rubina returned to India from Pakistan in 5 days, bringing her sheep and goats along.
चक्कां दा बाग क्षेत्र में पाक अधिकारियों ने भारतीय सेना और पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तानी सेना और पीओजेके प्रशासन ने बुधवार देर शाम को रूबीना कौसर को भारतीय अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए यह कदम उठाया। रूबीना अपनी सात भेड़-बकरियों के साथ वतन लौटी।
गांव करनी निवासी 45 वर्षीय रूबीना कौसर पत्नी मोहम्मद शफी 31 अक्तूबर को सुबह सात बजे नियंत्रण रेखा पार कर गई थी। वह भेड़-बकरियां चराते हुए फैंसिंग के आगे स्थित गांव कीरनी से उस पार चली गई थी। उसके पति मोहम्मद शफी और गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद अकबर ने वापसी की मांग की थी। उन्होंने सेना, प्रशासन, पुलिस और केंद्र सरकार से रूबीना की सकुशल वापसी की अपील की थी। मोहम्मद अकबर ने रूबीना को पाकिस्तानी सेना या कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती ले जाने की बात भी कही थी। रूबीना को वापस लौटाए जाने से उसके परिवार में खुशी का माहौल बन गया है। यह पहला मामला है जब पाकिस्तान ने किसी भारतीय को पांच दिन के भीतर वापस लौटाया है। इससे पहले इतनी त्वरित वापसी कभी नहीं हुई थी, आमतौर पर हफ्तों या महीने लगते थे।
विज्ञापन

वापसी की प्रक्रिया:
पाकिस्तानी सेना ने देर शाम भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना से हॉटलाइन पर बात की। उन्होंने चक्कां दा बाग क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना को रूबीना कौसर को इस पार भेजने की जानकारी दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम पांच बजे भारतीय अधिकारी राहें मिलन पर पहुंचे। इनमें पुंछ पुलिस की खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी, नायब तहसीलदार गुलपुर, स्वास्थ्य विभाग की टीम और सेना की सरला बटालियन के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंपने का घटनाक्रम:
राहें मिलन पर उस पार से पाकिस्तानी सेना और पीओजेके प्रशासन के अधिकारी रूबीना के साथ पहुंचे। दोनों तरफ से राहें मिलन के गेट खोले गए और अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया। इसके बाद रूबीना कौसर को उसकी भेड़-बकरियों सहित इस पार भेजा गया। दोनों तरफ के गेट बंद कर दिए गए। पुंछ पुलिस थाने में रूबीना से पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed