फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   traffic

यातायात पुलिस ने पुंछ में विशेष अभियान चलाया,नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
traffic
पुंछ। यातायात पुलिस ने सोमवार को डीएसपी राजोरी-पुंछ अलताफ बुखारी और डीटीआई शौकत अमीन की अगुवाई में पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारियों के साथ दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग करने वालों, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों और सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थित उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 के करीब चालकों के चालान काटे,छह के करीब वाहनों को गलत पार्किंग के कारण उठाया और बिना कागजों के सड़क पर दौड़ रहे कई वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया। यातायात पुलिस की तरफ से नगर के नाखांवाले चौराहे और शंकर नगर चौराहे पर दर्जनों यातायात पुलिस कर्मियों के साथ नाके लगाए गए। इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक ने स्वयं यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के चालान काटे।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक ने कहा कि हमने पुंछ और राजोरी में विशेष अभियान शुरू किया है। जो नियमों से खिलवाड़ करता हुआ पाया जा रहा है या पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उधर यातायात पुलिस की तरफ से नगर में विशेष नाके लगाए जाने की जानकारी मिलते ही दोपहिया वाहनों वालों ने गलियों एवं बाजारों का रुख किया, जिससे गलियाें एवं बाजारों में पैदल चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed