{"_id":"6b00aae59d45982a7502a6e2","slug":"northern-commander-reviewed-forward-posts-along-the-loc-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106994-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: उत्तरी कमांडर ने पुंछ में एलओसी की\nअग्रिम चौकियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: उत्तरी कमांडर ने पुंछ में एलओसी की अग्रिम चौकियों का लिया जायजा
विज्ञापन
-सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, जवानों के मनोबल व पेशेवर रवैये की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें घुसपैठ रोधी उपायों, मौजूदा परिचालन माहौल और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की जानकारी दी।
उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेफ्टिनेंट जनरल के दौरे की जानकारी साझा की है। बताया गया है कि सेना कमांडर को संयुक्त खुफिया ढांचे और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल के बारे में भी जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने अग्रिम क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत की और उनके उच्च मनोबल, पेशेवर रवैये तथा देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।