फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The first snowfall of the season occurred in Gulmarg and Pir Ki Gali

गुलमर्ग और पीर की गली में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

विज्ञापन
The first snowfall of the season occurred in Gulmarg and Pir Ki Gali
साल की पहली बर्फबारी...ताजा बर्फबारी के बाद गुलमर्ग की पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चादर। संवाद
पुंछ/बारामुला। जम्मू-कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग तथा पुंछ के पीर की गली में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हालांकि, बर्फबारी हल्की ही रही, लेकिन पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी शनिवार की सुबह हुई। आस-पास के लोगों ने बताया कि सुबह हल्की बर्फबारी कुछ देर तक चलती रही। काफी दिनों के शुष्क मौसम के बाद हुई बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया है। वहीं करीब छह माह बाद खुली पुंछ जिले में मुगल रोड पर स्थित पीर की गली में शुक्रवार शाम करीब सात बजे मौसम खराब हो गया। रात आठ बजे बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी होने से मौसम में काफी बदलाव आ गया। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। उल्लेखनीय है कि बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात बंद था। इसके बाद कोरोना के चलते इस रोड पर यातायात बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार से इस रोड को दोनों तरफ से यातायात के लिए खोला गया था। बर्फबारी होने से इसके फिर से बंद होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed