{"_id":"6aa4632910f4437a6203c5e2","slug":"jammu-and-kashmir-news-poonch-news-c-264-1-udh1007-115656-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: अनंतनाग रेबेल्स ने बारामुला में चिनार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: अनंतनाग रेबेल्स ने बारामुला में चिनार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता
विज्ञापन
- आठ दिवसीय टूर्नामेंट में कश्मीर संभाग की 10, जम्मू और लद्दाख की एक-एक टीम ने भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। चिनार महिला प्रीमियर लीग का समापन वीरवार को हुआ। अनंतनाग रेबेल्स फाइनल में शोपियां हार्वेस्टर्स को 30 रनों से हराकर चैंपियन बनी। यह जम्मू-कश्मीर में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आठ दिवसीय इस टूर्नामेंट में 12 महिला क्रिकेट टीमें शामिल हुईं। इनमें कश्मीर संभाग की 10 टीमें, जम्मू और लद्दाख की एक-एक टीम ने शामिल हुई। लीग ने उभरती क्रिकेटरों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इस मौके पर बारामुला के जीओसी 19 इन्फेंट्री डिवीजन (डैगर डिवीजन) मेजर जनरल मनोज जोशी ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी, छह सीनियर रणजी ट्रॉफी व राज्य स्तरीय खिलाड़ी, चार अंडर-23 और दो अंडर-19 की खिलाड़ी शामिल हुईं। यह लीग महिला सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभरी। खिलाड़ियों ने पूरे क्षेत्र में छात्रों, परिवारों और महत्वाकांक्षी युवा एथलीटों को प्रेरित करते हुए दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।