फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu and kashmir news

नेकां खुद को पीड़ित बताना बंद करे : अल्ताफ ठाकुर

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेकां अपने राजनीतिक दमन के इतिहास को दरकिनार कर कश्मीर के अतीत की चुनिंदा व्याख्या पेश कर रही है। नेकां के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी कश्मीर के इतिहास पर एकाधिकार नहीं जता सकती और न ही खुद को राजनीतिक घटनाक्रमों के पीड़ित के रूप में प्रस्तुत कर सकती है।
विज्ञापन

वाल्टर लॉरेंस की किताब द वैली ऑफ कश्मीर का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि तत्कालीन कश्मीरी ग्रामीणों की स्थिति कई मामलों में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में बेहतर थी, जहां सर्दियों के ईंधन, मवेशियों के चारे, गर्म कपड़ों और खेती के लिए खाद की उपलब्धता का स्पष्ट उल्लेख मिलता है। शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के दौर का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने उनसे असहमत होने वालों के लिए राजनीतिक जगह लगातार सिमटती चली गई। नेकां की तत्कालीन महिला शाखा हल्का-ए-खवातीन पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 1940 के दशक के उत्तरार्ध और 1950 के दशक की शुरुआत में इस संगठन का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि विरोधी खेमों से जुड़ी महिलाओं और परिवारों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी आज लोकतंत्र पर उपदेश देती है, उसे यह जवाब देना चाहिए कि जब वह सत्ता के चरम पर थी, तब विरोधियों और असहमति जताने वालों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed