फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Swachh Bharat Abhiyan

साथरा में की दो चश्मों की सफाई

विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की ओर से प्राकृतिक जलाशयों की सफाई का काम जारी है। मंगलवार को रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों ने मंडी-पुंछ मार्ग पर स्थित गांव साथरा में दो प्राचीन चश्मों और उनके आसपास के क्षेत्र की सफाई की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे प्रकृति की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

खेल महानिदेशक डॉ. सलीम उल रहमान की घोषणा पर एक महीने से प्राकृतिक जलाशयों को स्वच्छ बनाने का अभियान जारी है। मंगलवार को सुरनकोट और साथरा जोन में कार्यरत रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों का एक दल प्रवक्ता परवेज अहमद आफरीदी की अगुवाई में गांव साथरा पहुंचा। गांव में उन्होंने सबसे मशहूर दो चश्मों और उनके आसपास के इलाके की सफाई की। इन चश्मों का उपयोग क्षेत्र के हजारों लोग प्यास बुझाने, कपड़े धोने, सिंचाई करने, आदि में करते हैं। इस अभियान में मंजूर अहमद राथर, एजाज अहमद, सज्जाद अहमद, इसरार अहमद, जाहिर इकबाल, अलताफ हुसैन, इमरान खान, इरफान यूसुफ, जावेद इकबाल और जमील खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed