{"_id":"64e66ff05f0d9471b50579f7","slug":"sunderbani-punch-shakti-sansthan-celibration-poonch-news-c-10-1-jam1007-187246-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: शक्ति संस्थान सुंदरबनी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: शक्ति संस्थान सुंदरबनी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों भक्तों ने महामंडलेश्वर सुनीता नंद गिरी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
सुंदरबनी। शहर के शक्ति संस्थान में बुधवार को मां चंडी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शक्ति संस्थान सुंदरबनी के प्रमुख आचार्य पंडित विष्णु दास शास्त्री ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर में एकमात्र मंदिर की स्थापना की गई थी, जिसमें चंडी मां शयन रूप में विराजमान हैं।
उन्होंने बताया कि जब मां चंडी ने चंड और मुंड का वध किया था उसके बाद क्रोध को शांत करने के लिए शयन धारण किया था। शयन मुद्रा को धारण करने का अर्थ ध्यान में मग्न रहना है। मंदिर में मां चंडी के शयन स्वरूप की पूजा-अर्चना होती है। बुधवार को मां चंडी के शयन रूप में प्रतिष्ठित हुए 15 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल यज्ञ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्वानों ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर सुनितानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुआ।
उन्होंने कहा कि जगत के प्रत्येक कण में देवी शक्ति का वास है। मां दुर्गा विभिन्न रूपों में विभाजित होकर इस संसार को अपने भीतर समाय हुए हैं। वार्षिक उत्सव के अवसर पर शक्ति संस्थान में पहुंचे श्रद्धालु गोविंद शर्मा, कंचन देवी, रामलाल और मनोहर शर्मा आदि ने बताया कि यहां पर मां शक्ति का यह ऐसा स्वरूप है, जो भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करता है। गौरतलब रहे कि शक्ति संस्थान सुंदरबनी में स्वर्ण स्वरूप महादेव, भगवान शनिदेव, मां महाकाली, महालक्ष्मी, मां सरस्वती एवं शयन रूप मां चंडी व हनुमान विराजमान हैं। यहां पर सनातन धर्म को मानने वाले लोग जम्मू-कश्मीर के विभिन्न भागों से आ कर अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।