फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   In the Badi Mali category, Haryana's Mohit Rahiwal defeated Jammu & Kashmir's Biniya Meen.

Poonch News: बड़ी माली में हरियाणा के मोहित रहिवाल ने जम्मू-कश्मीर के बिनिया मीन को हराया

विज्ञापन
In the Badi Mali category, Haryana's Mohit Rahiwal defeated Jammu & Kashmir's Biniya Meen.
दूसरी कुश्ती में रोहतक के नीरज पहलवान ने पंजाब के खन्ना निवासी नरेंद्र पहलवान को मात दी
विज्ञापन

अखनूर के लेहर में वार्षिक दंगल में 100 से अधिक कुश्तियों में पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। दंगल कमेटी लेहर की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और ईरान से पहुंचे पहलवानों ने कुश्तियां लड़ीं। इस दौरान 100 से अधिक कुश्तियां कराई गईं। देश-विदेश से आए पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग दंगल स्थल पर पहुंचे।

दंगल की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती में हरियाणा के मोहित रहिवाल ने जम्मू-कश्मीर के बिनिया मीन को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरी सबसे बड़ी कुश्ती में रोहतक के नीरज पहलवान ने पंजाब के खन्ना निवासी नरेंद्र पहलवान को मात दी। एक अन्य प्रमुख मुकाबले में डोडा के नदीम पहलवान ने हरियाणा रोहतक के दीपक पहलवान को हराया।
विज्ञापन


दंगल कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और अर्जुन सिंह सहित सरपंच रामपाल शर्मा, अंचल सिंह, दर्शन लाल, गिरधारी लाल, जीत सिंह और बिंदु मन्हास ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि युवाओं को खेलकूद को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए और नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच रामपाल शर्मा और कुलदीप सिंह के आग्रह पर विधायक ने दंगल स्थल के विकास और तालाब के विकास के लिए अपने सीडीएफ से विशेष पैकेज उपलब्ध करवाने की बात कही। इस मौके पर डीएसपी केडी भगत, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, देव राज भगत, गणेश शर्मा, दर्शन सिंह, सुमन सिंह, बिंदु सिंह, विनय सपोलिया, संजय शर्मा, महेश शर्मा, रमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रत्येक ब्लॉक में अखाड़ा और खेल मैदान विकसित
विधायक मोहनलाल भगत ने कहा कि अखनूर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में दंगल का अखाड़ा तैयार करने के साथ-साथ खेल मैदान, क्रिकेट और वॉलीबॉल कोर्ट भी बड़े स्तर पर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अखनूर और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed