फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Shri Ganesha procession taken out; idol immersed in the Pulastya River.

Poonch News: श्री गणेश शोभायात्रा निकाली, मूर्ति पुलस्त्य नदी में विसर्जित

विज्ञापन
Shri Ganesha procession taken out; idol immersed in the Pulastya River.
पुंछ में विसर्जन यात्रा में गूंजे गणपति बप्पा मोरया.. अबकी बरस तू जल्दी आ के जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित नगर में भी गणेश उत्सव शुक्रवार को देर शाम को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर तीनों पंडालों में स्थापित भगवान गणेश जी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ पुलस्त्य नदी में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा मोरया.. अबकी बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजे।
नगर के तीनों पंडालों कालिका माता मंदिर, सुथरा बवली शिव मंदिर और शिव दुर्गा, भैरव मंदिर पावर हाउस में स्थापित की गई गनेश भगवान की प्रतिमाओं की सामूहिक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुलाल उड़ाते, नाचते गाते भक्तों ने देर शाम को पुलस्त्य नदी में अगले बरस जल्दी आने का आह्वान करते हुए गणपति बप्पा को विसर्जित किया। शाम चार बजे सर्वप्रथम पावर हाउस पंडाल से गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा मोहल्ला सिंडीकेट पहुंची तो शिव मंदिर सुथरा बवली से निकाली गई शोभायात्रा उसके साथ शामिल हो गई। यह शोभायात्रा मुख्य बाजार पहुंची तो कालिका माता मंदिर पंडाल की शोभायात्रा भी उसके साथ शामिल हो गई। जिसके साथ ही शोभायात्रा भव्य रूप लेकर आगे बढ़ती हुई नगर के विभिन्न बाजारों, चौक चौराहों से होती हुई सूर्य अस्त के पूर्व पुलस्त्य नदी किनारे पहुंची जहां पूजा अर्चना और आरती के उपरांत गणपति बप्पा की तीनों बड़ी प्रतिमाओं के साथ दर्जनों छोटी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed