फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   SIT constituted in the case regarding the recovery of Pakistani goods and ammunition in Poonch.

Poonch News: पुंछ में पाकिस्तानी सामान और गोलियां बरामदगी मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
SIT constituted in the case regarding the recovery of Pakistani goods and ammunition in Poonch.
पुलिस जांच में व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता का मामला सामने आया
विज्ञापन

दुकानदार के यहां पाकिस्तानी सामान रखवाने के भी मिले क्लू

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मुख्य बाजार में ज्वैलरी की दुकान से बरामद गोलियों एवं पाकिस्तानी सामान की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। जांच में पारिवारिक द्वेष और व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता में दूसरे दुकानदार को देशद्रोही साबित करने की साजिश का मामला सामने आ रहा है।
नगर के मुख्य बाजार में ज्वैलरी की एक दुकान से छापे मारी के दौरान सुरक्षाबलों ने 19 सितंबर को एके 47 राइफल की 5 गोलियां, 105 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी नोट और दो पाकिस्तानी झंडे और 30 के करीब आतंकी पोस्टर बरामद किए थे। इस मामले की जांच के लिए एसएसपी शफकत हुसैन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें डीएसपी मुख्यालय सहित कई अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब यह मामला सामने आया तो उपरोक्त सामान बरामद करने के आरंभ में जांचकर्ताओं को यह आतंकी मामला लगा था। लेकिन जांच ने नया मोड़ ले लिया है। जांच में कथित तौर पर पाकिस्तान से आए कॉल और व्हाट्सएप संदेशों से परिवार को आतंकी मामले साजिश में फंसाने का पता चला है। पता चला है कि परिवार को आतंकी मामले में फंसाने की साजिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ साजिश का खुलासा
नगर के मुख्य बाजार में रूबी ज्वैलर्स के मालिक दविंदर सिंह की दुकान से बरामद पाकिस्तान सामान की जांच के दौरान जब पुलिस ने रूबी ज्वैलर्स के रिश्तेदार एवं व्यवसायिक प्रतिद्वंदी साजन ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों अरविंद, अमनदीप सिंह और मुमताज को पूछताछ के लिए हिरासत मेंं लिया तो पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने रूबी ज्वैलर्स के मालिक दविंदर सिंह के परिवार को फंसाने की साजिश रची थी। जिसमें दो सगे भाई गगनदीप सिंह और हरदीप सिंह साजिश के मास्टरमाइंड बताए गए। जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार चल रहे हैं। वहीं मुमताज पुलिस रिकॉर्ड में एक पुराना हिस्ट्री-शीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
नियंत्रण रेखा के पार संबंध रखता है मुमताज
सूत्रों के अनुसार मुमताज के तार नियंत्रण रेखा के उस पार भी हैं और उसके साजन ज्वैलर्स से निकट संबंध हैं। पुलिस का दावा है कि इस साजिश के केंद्र में सज्जन ज्वैलर्स के मालिक हुए थे। अगर रिश्तों की बात करें तो साजन ज्वैलर्स के मालिक रूबी जवैलर्स के मालिक के मामा ससुर के बेटे हैं जिनके बीच पारिवारिक विवाद और व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता चली आ रही है। जिसके चलते रूबी जवैलर्स के मालिक साधारण से दुकान दविंदर सिंह को आतंकी एवं देशद्रोही साबित करने की साजिश रच डाली।

वाहेगुरु पर भरोसा दोषियों को सजा मिलेगी
दविंदर सिंह के अनुसार मेरी दुकान पर पाकिस्तानी सामान रखवाया गया बल्कि बेटी के मोबाइल पर पाकिस्तान से मैसेज एवं काल भी कराई गई है। जिसके बारे में उसने पहले ही पुलिस को सूचित कर रखा था। 19 सितंबर को सेना एवं पुलिस ने उसके घर और दुकान पर छापेमारी की थी और दुकान से उपरोक्त सामान बरामद किया था। दविंदर के अनुसार गगनदीप सिंह और उसके भाई ने अप्रैल में मेरे घर पर शराब की खाली बोतलें फेंकी थीं और घर में घुस कर मारपीट भी की थी। हमें वाहे गुरु पर भरोसा है वह सब सच सामने लाएंगे और पुलिस दोषियों को उनके किए की सजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed