फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   BJP protest in Poonch

जम्म-कश्मीर: 370 और 35ए के मुद्दे पर पुंछ में भाजपा का हल्ला बोल, सीएम उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका; प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

पुंछ में भाजपा जिला इकाई ने नैशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका ।

विज्ञापन
BJP protest in Poonch
भाजपा उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने नैशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुंछ बस अड्डे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश रैना और जिला महासचिव सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नैशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नैशनल कॉन्फ्रेंस सरकार विधानसभा में अनुच्छेद 370, 35ए और 1953 से पहले की स्थिति से जुड़े प्रस्ताव लाकर लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक विधान, एक संविधान और एक निशान की व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। उन्होंने नैशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से लोगों से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed