{"_id":"66848d3d6307ed8dd50fd695","slug":"stadium-eleven-won-the-match-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101816-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: स्टेडियम इलेवन ने जीता टेनिस बॉल रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: स्टेडियम इलेवन ने जीता टेनिस बॉल रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट
Wed, 03 Jul 2024 04:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में जारी शहीद हवलदार अब्दुल मजीद मेमोरियल टेनिस बॉल रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
प्रशासन ने विजेता टीम को दिया 10,000 का चेक व ट्राॅफी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। शहीद पैरा कमांडो हवलदार अब्दुल मजीद की याद में कराया गया रात्रि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार देर रात को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच पंजाल वॉरियर्स और स्टेडियम इलेवन के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम इलेवन ने पंजाल वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच की अध्यक्षता जिला युवक सेवा विभाग की टूर्नामेंट आयोजन समिति के प्रमुख विजय कुमार ने की, जबकि जिला विकास उपयुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी और शहीद अब्दुल मजीद के पिता मोहम्मद राशिद मुख्य अतिथि रहे। फाइनल मैच में पंजाल वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 क्रिकेट गंवाकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी स्टेडियम इलेवन के बल्लेबाजों ने 9 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 103 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। स्टेडियम इलेवन के महबूब ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 51 रन बनाए। इसके लिए महबूब को मैन ऑफ द मैच और मैन आफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर शहीद के पिता ने कहा कि मेरे शहीद बेटे के नाम पर इस प्रकार के आयोजन से मुझे काफी प्रसन्नता रही है, ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे एवं अन्य बुराइयों से दूर कर उन्हें सही मार्ग पर लगाने का काम किया जा रहा है। युवाओं से आग्रह है कि वे अपने देश के लिए काम करें।