फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

सेना की गढ़ी बटालियन ने नियंत्रण रेखा के युवाओं में क्रिकेट का सामान वितरित किया

विज्ञापन
sport news
पुंछ में सेना की तरफ से आयोजित क्रिकेट मैच के पूर्व खिलाडियों से हाथ मिलाते अधिकारी एंव सामान बां - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की गढ़ी बटालियन की तरफ से क्षेत्र के युवाओं की शक्ति को सही दिशा में लगाने एवं उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से युवाओं में क्रिकेट का सामान वितरित किया। इस अवसर पर गांव दिगवार और दलान के बीच क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने खुलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में सेना की गढ़ी बटालियन की तरफ से नगर स्थित सेना के प्रीतम पवेलियन में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के युवाओें ने भाग लिया। समारोह में गढ़ी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी एमपी सिंह मुख्य अतिथि रहे और खिलाड़ियों से हाथ मिला कर 20-20 ओवर का क्रिकेट मैच शुरू कराया। इसमें दलान की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए और उसके सात खिलाड़ी आउट हुए। दलान के 106 रनों का पीछा करते हुए दिगवार की टीम मात्र 77 रन बना पाई और उसके नौ खिलाड़ी आउट हुए। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सेना की तरफ से ट्राफी प्रदान की गई। इसके उपरांत गढ़ी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने युवाओं में क्रिकेट किट वितरित की।
विज्ञापन

इस मौके पर जफर इकबाल, शहनवाज बशीर, अनासत हुसैन, राहुल द्रविड़ क्रिकेट अकादमी के संस्थापक परवेज मलिक अफरीदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed