फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

शहीद मंजीत सिंह क्लब ने पुलिस मार्टियर वॉलीबाल खिताब कब्जाया

विज्ञापन
sport news
पुंछ में पुलिस माट्रिय वाली बाल कप के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान करते आई जी पी जम्मू मुकेश कुमा - फोटो : POONCH
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस की तरफ से शहीदों की याद में आयोजित की गई खेल गतिविधियों में सोमवार को पुलिस मार्टियर वॉलीबाल मुकाबले हुए। इसके फाइनल में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबाल क्लब ने शहीद मुमताज मेमोरियल वॉलीबाल क्लब चंडक को 3-0 के अंतर से हराकर पुलिस खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मैच की अध्यक्षता डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता और एसएसपी रमेश अंगराल ने की। जबकि आईजीपी जम्मू मुकेश कुमार सिंह और डीआईजी पुंछ-राजोरी रेंज विवेक गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। शहीद मंजीत सिंह क्लब ने सीधे सेटों में शहीद मुमताज क्लब को 25-21, 25-18 और 25-16 के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। इस मैच के दौरान सब लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सकलैन तारिक था, जिससे काफी समय बाद गृह मैदान में अपने साथियों के साथ खेलते हुए देखकर दर्शक, पुलिस अधिकारी और साथी खिलाड़ी काफी गर्व अनुभव कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईजी मुकेश कुमार सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए कहा कि वॉलीबाल में पुंछ के सकलैन तारिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर पुंछ और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसलिए सभी खिलाड़ियों को उसे अपना प्रेरणा स्रोत मान कर उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय रैफरी सिद्धार्थ, मोहम्मद इखलाक, वसीम अकरम और अंजुम महताब ने मैच रेफरियों की भूमिका अदा की, जबकि एसएसपी राजोरी चंदन कोहली, एएसपी पुंछ खालिद अमीन और वॉलीबाल कोच तारिक खान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed