{"_id":"686c36a48f3d4df3c408073f","slug":"spiriual-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104252-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू
विज्ञापन
-बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन किए बिना अमरनाथ यात्रा पूर्ण नहीं होती : पंडित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रावण मास शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मंदिर में बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के साथ ही बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने भगवान भोले नाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ में भी तीर्थयात्रियों का आना शुरू हो गया है। मान्यता है कि बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन किए बिना अमरनाथ यात्रा पूर्ण नहीं होती है। इस लिए यहां शिवभक्तों का आना शुरू हो गया है। जहां श्रावण मास शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी 28 जुलाई से शुरू होने वाली है, परंतु उसके बावजूद मंदिर में कुछ दिनों से भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया है। हर दिन सैकड़ों शिवभक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं।