Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   CMO Poonch bans the sale of painkillers and antibiotics without a prescription.

Poonch News: सीएमओ पुंछ ने बिना पर्ची दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स बिक्री पर लगाई रोक

विज्ञापन
CMO Poonch bans the sale of painkillers and antibiotics without a prescription.
निजी स्वास्थ्य संस्थानों तथा केमिस्ट की दुकानों को चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सीएमओ पुंछ ने मंगलवार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश दर्द निवारक और एंटीबायोटिक्स के उचित उपयोग और बिक्री से संबंधित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों तथा केमिस्ट की दुकानों को चेतावनी दी है।
विभाग ने एक आधिकारिक सर्कुलर के माध्यम से नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (दर्द निवारक) और एंटीबायोटिक्स के अनावश्यक उपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है। इनके अंधाधुंध सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनमें दवाओं के दुष्प्रभाव, किडनी को नुकसान और क्रोनिक किडनी डिजीज शामिल हैं। एंटीबायोटिक्स का गलत इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस को बढ़ावा देता है। इससे संक्रमण का इलाज करना और भी मुश्किल हो जाता है। यह सर्कुलर भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के ड्रग डिवीजन और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन नई दिल्ली के दिशानिर्देशों पर आधारित है। स्वास्थ्य सेवा निदेशक, जम्मू ने भी इन दिशानिर्देशों को अनुमोदित किया है।
विज्ञापन

सख्त निर्देश और कार्रवाई
सीएमओ ने जिला अस्पताल पुंछ के चिकित्सा अधीक्षक, जिला तपेदिक अधिकारी और सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि ये दिशानिर्देश उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों और संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचाए जाएं। केमिस्ट की दुकानों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना चिकित्सक की पर्ची के कोई दवा न बेचें। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य लोगों को खुद से दवा लेने से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी और जन जागरूकता
सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल संस्थानों की नियमित जांच करने का आदेश दिया है। उन्हें जमीनी स्तर पर नियमों के पालन की निगरानी करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के इन निर्देशों में आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। यह उन लोगों के लिए है जो बिना डॉक्टर की सलाह लिए अक्सर सिरदर्द, शरीर दर्द या बुखार के लिए दर्दनिवारक दवा खरीद लेते हैं। लोगों को योग्य चिकित्सा पेशेवरों से परामर्श किए बिना दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed