{"_id":"5f95dee38ebc3e9b77669d54","slug":"snow-fall-poonch-news-jmu221546595","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर बर्फबारी से हुई फिसलन से दर्जनों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर बर्फबारी से हुई फिसलन से दर्जनों वाहन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में रविवार को हिमपात हुआ। इससे पीर की गली से मानस क्षेत्र तक फिसलन होने से मुगलरोड पर दर्जनों वाहन बीच रास्ते में फंस गए। ट्रैफिक पुुलिस ने मुगल रोड पर कश्मीर की तरफ जाने वाले करीब 50 वाहनों को बहराम गल्ला में और कश्मीर की तरफ से आने वाले वाहनों को हीरपुर में रोक लिया है। रविवार दोपहर 3 से शाम चार बजे के बीच में हुए हिमपात से बर्फ की एक से तीन इंच तक परत बिछ गई है। इसके बाद मुगलरोड अथॉरिटी और पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के कर्मचारी फंसे वाहनों को निकालने में जुटे हुए थे। देर शाम खबर लिखे जाने तक वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली थी।
ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई मुगलरोड न्याज शाह ने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब तीन से चार बजे के बीच पीर की गली से मानसमोड़ क्षेत्र के बीच हल्का हिमपात होने लगा। इससे मार्ग पर काफी फिसलन हो गई। जब हमें जानकारी मिली तो पांच बजे बहराम गल्ला में कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया और मुगलरोड पर अगले आदेश तक यातायात स्थगित कर दिया। इस दौरान मार्ग पर कुछ वाहनों के फिसलन के कारण फंसे होने की सूचना मिली तो उन्हें निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उधर हिमपात से पुंछ एवं राजोरी में भी ठंडक का अहसास होने लगा है।