{"_id":"6ab591e55f6f1c3b9c0a4686","slug":"seasons-first-snowfall-on-the-mughal-road-connecting-poonch-and-kashmir-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106712-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ-कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड पर मौसम की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ-कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड पर मौसम की पहली बर्फबारी
विज्ञापन
जिले के ऊंचे इलाकों में सर्दी का आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिलों को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली एवं कश्मीर से जम्मू के बीच वैकल्पिक मार्ग ऐतिहासिक मुगल रोड पर वीरवार शाम को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जिससे जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ सर्दी का आरंभ हो गया है।
वीरवार शाम को जिले में अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच ऐतिहासिक मुगल रोड पर सबसे ऊंचे क्षेत्रों नीलीना टाॅप से पीर की गली तक मौसम की पहली बर्फबारी होने लगी। जिससे पीर की गली के हरे-भरे मैदान में बर्फ की सफेद चादर बिछने से बड़ा ही सुंदर नजारा बन गया। जिससे मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों चेहरे खिल उठे और कई यात्री वाहनों से उतर कर बर्फबारी से बने सुंदर नजारे को मोबाइल में कैद करते रहे। हालांकि बर्फबारी के कारण मार्ग पर फिसलन होने के डर से यात्री ज्यादा देर हसीन नजारों का आनंद लेने से बचते रहे।