फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Retired BSF personnel killed after being hit by a truck.

Poonch News: ट्रक की चपेट में आकर रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी की मौत

विज्ञापन
Retired BSF personnel killed after being hit by a truck.
बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर बुधवार शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह मुख्य सड़क मार्ग पर कोठी मोड़ के समीप बुधवार शाम छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र ज्ञानचंद (67) निवासी वार्ड नंबर 6 बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। अशोक कुमार लगभग शाम छह बजे घर से गेहूं लेकर चक्की पर पिसवाने के उद्देश्य से स्कूटी पर सवार होकर बिश्नाह के कनाल गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बिश्नाह के कोठी मोड़ क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीचो-बीच गिर गए, जिसके बाद ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर गति सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई और अस्पताल पहुंचाया गया
मौके पर जुटी स्थानीय भीड़ ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अशोक कुमार को तत्काल उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और मृतक की मौत की खबर सुनकर परिवार वाले दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक अशोक कुमार के परिवार में तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी शामिल हैं।


ट्रक चालक गिरफ्तार : पुलिस ने हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक की पहचान मदन लाल निवासी आर एस पुरा के रूप में हुई है। इस हादसे ने बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना प्रभारी बिश्नाह दीपक ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed