फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   senitation

रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों ने प्रकृतिक जलाश्यों की सफाई का अभियान शुरू किया

विज्ञापन
senitation
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के सुरनकोट जोन के रहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों ने डायरेक्टर जनरल स्पोर्ट सलीम उल रहमान के निर्देश पर रविवार को समाज के लिए कुछ करने को आगे बढ़ाते हुए प्राकृतिक जलाशयों की सफाई का अभियान शुरू किया। इस दौरान पहले दिन गांव कलाई के बाहर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हजारों यात्रियों एवं क्षेत्र निवासियों की प्यास बुझाने वाले प्राकृतिक जलाशय सहित दो जलस्रोतों और उनके आसपास सफाई का काम अंजाम दिया। रहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों के इस प्रयास की क्षेत्र के लोगों न प्रशंसा की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग सुरनकोट जोन में कार्यरत रहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों का एक दल रहबरे खेल एसोसिएशन के प्रवक्ता परवेज अहमद अफरीदी की अगुवाई में प्राकृतिक जलाशयों की सफाई अभियान के लिए कलाई पहुंचा। जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सबसे मशहूर जलाशय की सफाई को अंजाम दिया। इस दौरान दिन भर में क्षेत्र के दो जलाशयों को साफ करने के साथ उनके आसपास फैली गंदगी को भी उठाया गया। अभियान में मंजूर अहमद राथर, एजाज अहमद, सज्जाद अहमद, इसरार अहमद, जाहिर इकबाल, अलताफ हुसैन, इमरान खान, इरफान यूसुफ, जावेद इकबाल और जमील खान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed