फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Security forces launched a massive search operation in Sangeyote, Poonch, amid suspicious activities.

Poonch: पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बीच सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान, इलाके में अलर्ट जारी

Wed, 14 Jan 2026 02:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 14 Jan 2026 02:07 PM IST
सार

पुंछ जिले के संगेयोट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Security forces launched a massive search operation in Sangeyote, Poonch, amid suspicious activities.
पुंछ में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले के उप जिला मेंढर के संगेयोट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान की अगुवाई एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन और एएसपी मोहन कर रहे हैं, जबकि एसओजी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों को संगेयोट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी की और कई किलोमीटर इलाके में तलाशी दल तैनात किए। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे शांत रहें और सुरक्षाबलों के साथ सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित खतरे को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed