{"_id":"668349fdcd3869835c055274","slug":"sdm-order-to-not-travel-in-forest-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101809-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एसडीएम मेंढर ने रात 9 से सुबह 4 बजे के बीच वन क्षेत्रों में लोगों के जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एसडीएम मेंढर ने रात 9 से सुबह 4 बजे के बीच वन क्षेत्रों में लोगों के जाने पर लगाई रोक
Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के एसडीएम इमरान रशीद कटारिया ने सोमवार को रात 9 से सुबह 4 बजे के बीच आम लोगों के वन क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी है। एसडीएम कार्यालय से जारी आदेश में इस बात का जिक्र किया है कि सेना के अधिकारियों ने यह बात उनके संज्ञान में लाई है कि कुछ नागरिक रात के समय शॉल, कंबल ओढ़कर वन क्षेत्रों व खेतों में घूमते हैं।
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां नियंत्रण रेखा से लगे वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाती हैं। ऐसे में किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को मजूबरी में वन क्षेत्र में जाना पड़े तो उसे सेना व पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों में आ रही बढ़ोतरी और नियंत्रण रेखा के उस पार से किए जाने वाले घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए सुरक्षाबलों की तरफ से वन क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए आम नागरिकों को रात के अंधेरे में वन क्षेत्रों में जाने पर होने वाले किसी भी हादसे से बचाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। संवाद