फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Rusted mortar shell defused near LoC in Poonch Jammu

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास मिला पुराना मोर्टार शेल, सेना ने इलाके की घेराबंदी कर किया निष्क्रिय

Sat, 31 Oct 2026 02:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 31 Oct 2026 02:12 PM IST
सार

पुंछ के सावजियां सेक्टर में एलओसी के पास शनिवार सुबह एक पुराना मोर्टार शेल मिला सेना ने इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते की मदद से शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Rusted mortar shell defused near LoC in Poonch Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को एक पुराना मोर्टार शेल मिला जिसे सेना ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। यह मोर्टार शेल पाकिस्तान की ओर से की गई सीमा पार गोलाबारी के दौरान दागा गया था जो जमीन पर गिरने के बाद फटा नहीं था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे सावजियां सेक्टर में एक अग्रिम चौकी के पास यह बिना फटा मोर्टार शेल देखा गया। इसके बाद सेना ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और लोगों की आवाजाही रोक दी। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दस्ते ने सावधानियां बरतते हुए मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed