{"_id":"610ae52c8ebc3e88e75fa59a","slug":"route-march-poonch-news-jmu24090033","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों ने नगर में रूट मार्च और गश्त लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बलों ने नगर में रूट मार्च और गश्त लगाई
विज्ञापन
पुंछ में गश्त लागते सुरक्षाबलों के जवान
- फोटो : POONCH
पुंछ। अनुच्छेद 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बलों, पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ ने नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में रूट मार्च और गश्त लगाई। इसमें सैकड़ों जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
अचानक एक साथ सैकड़ों जवानों को देख कर लोग हैरान हो गए। कुछ लोगों ने कोई अनहोनी होने की आशंका के साथ तुरंत घर की राह पकड़ ली। इस बारे में एएसपी लियाकत चौधरी ने बताया कि पुलिस की तरफ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में रूट मार्च एवं गश्त का आयोजन किया है, ताकि जवानों को नगर की सभी गलियों एवं रास्तों की पहचान हो जाए। जरूरत पड़ने पर वह किसी भी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम चार बजे एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, एएसपी लियाकत चौधरी, डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा एवं अन्य अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के सैकड़ों जवान दो कतारों में पुंछ थाने के बाहर से गश्त पर निकले। पूरे नगर का चक्कर लगाने के बाद वे नगर के निकटवर्ती गांवों की तरफ चले गए।