{"_id":"653829b15d4b4d1e7f0d586b","slug":"ramleela-manchan-punch-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-585-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: लंका जाने के लिए उड़े हनुमान, धरती पर गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: लंका जाने के लिए उड़े हनुमान, धरती पर गूंजा जय श्रीराम
विज्ञापन
-पुंछ में अभी तीन दिन चलेगी रामलीला, बारिश के चलते नहीं हो पाया था मंचन
पुंछ। माता सीता का पता लगाने लंका जाने के लिए हनुमान उड़े तो धरती पर जय श्री राम के जयघोष गूंज उठे। मौका था मंगलवार को नगर के गीता भवन में रामलीला के मंचन का। हनुमान समुद्र पार कर लंका पहुंचे। माता सीता का पता लगाने के बाद अशोक वाटिका में रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया।
इसके बाद मेघनाद-हनुमान युद्ध और रावण दरबार प्रसंग का मंचन किया गया। रावण के साथ वार्तालाप के बाद हनुमान ने लंका को जला दिया। हनुमान वापस श्रीराम के पास आते हैं और माता सीता का लंका में होने के बारे में बताते हैं। इसके बाद लंका पर चढ़ाई की तैयारी की जाती है। जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा ने बताया कि हनुमान का उड़कर लंका जाना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं, हनुमान का किरदार निभा रहे सन्नी शर्मा ने कहा कि लोहे की तार के सहारे आकाश में उड़ना रोमांचकारी रहा। रिहर्सल में पहली बार उड़ने का अभ्यास किया था तो काफी डर लगा था, लेकिन आज हनुमान की कृपा से डर नहीं लगा। जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए ऐसा लगा जैसे बिना किसी सहारे के उड़ रहा हूं।
विज्ञापन
प्रधान क्षेत्रपाल ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के चलते रामलीला तीन दिन नहीं हो पाई थी, इसलिए गीता भवन में तीन दिन और मंचन चलेगा। हालांकि, रावण दहन कर दिया है।