फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   punjal warriers won match

Poonch News: पंजाल वाॅरियर्स को 38 रनों से मात देकर एलओसी क्लब बना विजेता

Wed, 18 Dec 2024 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
punjal warriers won match
कृष्णा घाटी ​प्रीमियर लीग  की विजेता टीम को सम्मानित  करते जीओसी एंव अन्य अ​धिकारी। संवाद - फोटो : poonch
पुंछ में सेना की ओर से आयोजित पहली कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास के सैन्य मैदान में पिछले 20 दिन से करवाई जा रही कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग मंगलवार शाम को संपन्न हो गई। कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच एलओसी क्लब और पंजाल वाॅरियर्स के बीच खेला गया।
एलओसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए। महबूब शेख ने 46, आरिफ ने 37 और पीयूष लिखी ने 33 रन बनाए। पंजाल वाॅरियर्स के लिए अविनाश और साहिल शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाल वाॅरियर्स 18.1 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। अविनाश 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि अनुराग ने 29 रन बनाए। एलओसी क्लब के लिए आरिफ ने 3 विकेट लिए, जबकि रिसवान और बलराज ने 2-2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आरिफ ऋषि को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल मैच को देखने के लिए सात हजार के करीब दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच की अध्यक्षता सेना की नंगी टेकरी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी रोहित सक्सेना, द्वितीय कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दलबीर मलिक और एसपी मोहन शर्मा ने की, जबकि कृष्णा घाटी ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर आनंद राज सिंह एवं सेना की 25 इन्फ्रेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कोशिश मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे और विजेता टीम को 3.50 लाख रुपए का चेक और ट्राॅफी प्रदान की, उप विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये का चेक और ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाल वाॅरियर्स के राजोरी निवासी साहिल शर्मा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट बाॅलर ऑफ टूर्नामेंट के लिए 15 हजार का चेक और ट्राफी एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 21 हजार रुपए का चेक और ट्राफी प्रदान की गई। पंजाल वारियर्स के अनुराग को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के लिए 15000 रुपये का चेक व ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मुर्तजा हिलाल इलेवन स्टार मंडी के खिलाड़ी को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

पहली कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग में जिले भर की 32 टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम में जिलों एवं बाहरी राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक के चार-चार खिलाड़ी भी खेले। इस अवसर पर जीओसी ने कहा कि जीत उन सभी खिलाड़ियों की है, जिन्होंने बीस दिन तक यहां खेला है। सेना की तरफ से पहली बार नियंत्रण रेखा पर इस प्रकार की इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने पर खिलाड़ियों परवेज मलिक, सरफराज अहमद, हिलाल अहमद और साहिल शर्मा ने सेना का आभार प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाने और जलास मैदान को राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान के रूप में तैयार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed