{"_id":"667a1648dd8089b4410c7d36","slug":"punch-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101766-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मंडी में जंगली रीछ के हमले में 70 वर्षीय महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मंडी में जंगली रीछ के हमले में 70 वर्षीय महिला घायल
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में सोमवार देर शाम रीछ के हमले में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों ने उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायल महिला की पहचान 70 वर्षीय सरबा बेगम पत्नी अब्दुल्ला राठी निवासी गांव छंबर किनारी तहसील मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब सात बजे गांव छंबर किनारी सरबा बेगम अपने घर से किसी काम के लिए जैसे ही बाहर निकली तो आंगन में पहले से बैठे रीछ ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुन कर परिवार के सदस्य और आस पड़ोस के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े और पत्थरों एवं लाठियों से हमला कर रीछ को वहां से भगाया।
लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायल महिला के साथ अस्पताल पहुंचे लोगों ने इस बात पर रोष जताया कि गांव में आए दिन जंगली रीछ लोगों पर हमले कर उन्हें घायल कर देते हैं, लेकिन वाइल्ड लाइफ विभाग के लोग न तो इन रीछों का समाधान करते हैं और न ही रीछों के हमलों में घायल होने वालों की आर्थिक सहायता करते हैं।