फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   protest

राजोरी में ग्रेनेड हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा, इमरान खान का जलाया पुतला

विज्ञापन
protest
पुंछ। राजोरी में भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमला किए जाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने राजोरी में पार्टी नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले पर राजोरी पुलिस को कटघरे में खड़ा करते केंद्र सरकार से मामले की एनआईए से जांच करवाने और हमला करने वालों और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पुंछ किले के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने कहा कि इन कायराना हमलोें से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान निशचल सूदन, अमन डाबर, सुनील गुप्ता, गुरदीप सिंह सराफ, राजू पुंछी, सुनील शर्मा आदि ने भी रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर के बाद अब राजोरी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी में भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमले में चार से मासूम की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम सब देश के लिए बलिदान देने को तैयार हैं, लेकिन हम पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के सफाए के लिए वचनबद्ध हैं।

राजोरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर लिखित में पत्र देरकर जान का खतरा होने की जानकारी देकर सुरक्षा मांगे जाने के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा प्रदान नहीं की। इसका परिणाम रहा कि आतंकी वारदात को अंजाम देकर चले गए। राजोरी पुलिस की लापरवाही से मासूम बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed