{"_id":"6536d9486c934ba008036074","slug":"poonch-mugal-road-open-poonch-news-c-165-1-sjam1004-576-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगलरोड खुलने के बाद वाहन चालकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगलरोड खुलने के बाद वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
Tue, 24 Oct 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगलरोड पर सोमवार को यातायात बहाल हो गया है। इससे रविवार शाम से मार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहनों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को कई लोगों ने मुगलरोड पर दोनों तरफ बिखरी बर्फ सफेद चादर व मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाया है।
रविवार शाम करीब चार बजे पीर की गली से मानसर मोड तक भारी बर्फबारी हाेने के बाद करीब पांच बजे मुगलरोड को बंद कर दिया गया था। इसके चलते मार्ग पर पोशाना और बैहराम गल्ला में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। इस बारे में जानकारी मिलने के उपरांत डीसी यासीन मोहम्मद चोधरी ने छोटे वाहनों चालकों को सुरनकोट की तरफ लौटने के निर्देश दिए थे। सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान के नेतृत्व में मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया। मुगलरोड पर नमक का छिड़काव शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक बर्फ हटाने पर यातायात बहाल कर दिया गया।