फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Out-of-control car plunges into gorge in Poonch; 6 dead, 3 injured.

Poonch News: पुंछ में में बेकाबू कार खाई में गिरी, 6 की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
Out-of-control car plunges into gorge in Poonch; 6 dead, 3 injured.
-सुरनकोट के शींदरा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतकों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल
विज्ञापन

-4 वर्षीय मासूम की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर
-पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए, पूरे गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में बुधवार देर शाम सड़क ने झकझोर कर रख दिया। शींदरा गांव में एक ईको कार चालक के अनियंत्रण होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
गाड़ी शींदरा टॉप से नीचे की तरफ आ रही थी। इसमें नाै लाग सवार थे। सभी शींदरा गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

मृतकों में मोहम्मद शफीक (30), नजाकत हुसैन (28), शैराज अहमद (30), जहूर अहमद (23), जुल्फत बी (25) और मुसरत नाज (20) पुत्री लियाकत हुसैन शामिल हैं। घायलों में 4 वर्षीय मासूम जफर अहमद पुत्र गुलाम हुसैन, 26 वर्षीय सफीना पत्नी जफर और 16 वर्षीय ताहिर हुसैन पुत्र पुट्टू शामिल हैं। सभी लोग शींदरा गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया, ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बच्चे की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया है। दो घायलों का इलाज पुंछ जिला अस्पताल में ही जारी है।
पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज खान ने बताया कि पीसीआर के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा, अतिरिक्त एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन संसाधनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उमर अब्दुल्ला ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

गांव में मातम पसरा
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिए गए। एक साथ छह शव गांव में पहुंचने से शींदरा गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

कोट
पुंछ में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन को प्रभावितों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। -मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed