फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Worker injured after coming into contact with kite string

Poonch News: गट्टू डोर की चपेट में आने से श्रमिक घायल

विज्ञापन
Worker injured after coming into contact with kite string
हेलमेट होने के बाद भी नाक और हाथ के अंगूठे से बहा खून
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में एक श्रमिक गट्टू डोर की चपेट में आकर घायल हो गया। वह हेलमेट पहनकर बाइक से काम पर जा रहा था। सड़क पर पड़ी गट्टू डोर जिसे एक व्यक्ति खींच रहा था की चपेट में आकर वह घायल हो गया।

जैसे ही श्रमिक बोधराज बाइक लेकर वहां से गुजरा, गट्टू डोर उनके गले के पास आ गई और नाक पर लग गई, जिससे नाक से खून बहने लगा। डोर को हाथ से पकड़ने की कोशिश में उनका अंगूठा भी डोर की धार से कटने से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बोधराज की मदद की और अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद वह घर लौटा।
विज्ञापन

बोधराज ने कहा कि गट्टू डोर लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है और प्रशासन को इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। गौरतलब है कि गट्टू डोर के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें जम्मू में एक सेवानिवृत सैनिक की मौत भी हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केवल आदेश जारी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि गट्टू डोर की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed