फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Tata Sumo plunges into river in Poonch; eight injured.

पुंछ में बड़ा सड़क हादसा: 250 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी टाटा सूमो, आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 06 Sep 2026 06:51 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 06 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

पुंछ के सावजियां सेक्टर में टाटा सूमो करीब 250 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी, जिससे आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Tata Sumo plunges into river in Poonch; eight injured.
नदी किनारे गिरी सूमो - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर स्थित डुन्नूगाम में रविवार को एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टाटा सूमो करीब 250 मीटर नीचे लुढ़कते हुए नदी किनारे जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद उप जिला अस्पताल मंडी से करीब आधा दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed