{"_id":"6a9f1f5e7e34117b0705f9ad","slug":"xylo-crashes-into-house-three-teachers-critically-injured-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106613-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: जाइलो मकान से टकराई, तीन शिक्षक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: जाइलो मकान से टकराई, तीन शिक्षक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के कनकोट क्षेत्र के शाहपुर गांव में ड्यूटी से लौट रहे थे तीनों शिक्षक
तीनों घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में सोमवार को शाहपुर गांव के सरकारी स्कूल से ड्यूटी कर लौट रहे तीन शिक्षक तेज रफ्तार जाइलो कार के एक मकान से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो शिक्षकों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार कार एक मकान के साथ टकराती दिख रही है।
जानकारी के अनुसार जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर के सरकारी स्कूल में तैनात करीब आठ शिक्षक ड्यूटी समाप्त कर जाइलो गाड़ी से पुंछ नगर अपने घरों को लौट रहे थे कि कनकोट क्षेत्र में तेज रफ्तार जाइलो चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क से करीब बीस मीटर दूर एक घर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में शिक्षक परमजीत सिंह, खालिद हुसैन और मोहम्मद बशीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार जारी है।
गौरतलब है कि रविवार को भी जिले की मंडी तहसील के डुन्नूगाम में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार होकर ढाई सौ मीटर नीचे नदी किनारे गिरने से आठ लोग घायल हो गए थे। वहीं, सोमवार को हादसे का शिकार होने वाली जाइलो गाड़ी को कुछ दिन पहले यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के कारण जब्त किया था और दो दिन पहले ही न्यायालय के आदेश पर छोडना गया था।