फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   new year celeberation

अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर मनाया नववर्ष

विज्ञापन
new year celeberation
पुंछ। सामाजिक संगठन सर सैय्यद एजुकेशन मिशन ने नववर्ष का पहला दिन नगर के बाल आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों और नारी निकेतन में रहने वाली बच्चियों के साथ मनाया। इस दौरान केक काटा गया और बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को नगर स्थित डाक बंगला में मिशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 के करीब अनाथ बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों, गणमान्य नगारिकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं चेयरमैन रसफराज मीर ने की जबकि जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव और एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर राहुल यादव, रमेश अंगराल, एडवोकेट संजय रैना, शंकरदास शर्मा, प्रदीप खन्ना, सुरजन सिंह, फरीद मलिक आदि ने मिशन के इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed