{"_id":"616dccad6c13002ebe05a4d7","slug":"militenci-news-poonch-news-jmu2460678107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच बंद रहा पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग,यात्रियों व वाहन चालकों की परेशानियां बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच बंद रहा पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग,यात्रियों व वाहन चालकों की परेशानियां बड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। भाटादूड़ियां में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जंगल में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी रहने के कारण सोमवार को पांचवें दिन भी जड़ांवाली गली से बींबर गली तक के बीच पूरी तरह बंद रहा। मार्ग पर पांचवें दिन भी किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रही। इसके चलते इस 24 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जहां आज भी जरूरी कामों के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
वहीं पुंछ से जम्मू और जम्मू से पुंछ आने जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को गत चार दिनों की ही तरह आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि एक तरफ जहां यात्रियों को जड़ांवाली गली से वाया हरनी मेंढर बींबरगली से होते हुए अपनी यात्रा करनी पड़ी जोकि जड़ांवाली गली से बींबर गली के 24 किलोमीटर के बजाय 54 किलोमीटर की दूरी बनती है, जिसमें लोगों को टूटी फूटी इस सिंगल सड़क पर यात्रा करने में अधिक समय बरबाद करना पड़ रहा है। वहीं इस सिंगल सड़क पर दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही होने के कारण यात्रियों और वाहनों चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। इससे वाहन चालक और यात्री बुरी तरह परेेशान हो रहे हैं। दिन में कई बार मार्ग पर लगने वाले जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक और यात्री जल्दी ही जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को जड़ांवाली गली से बींबर गली तक दोबारा खोलने की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि वीरवार शाम को भाटादूड़िायं में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जंगल में एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा सेना के एक जेसीओ सहित चार जवानों को शहीद कर दिए जाने के बाद जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।जिसे पांच दिनों के बाद भी खोला नहीं जा सका है।