फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Meritorious students of class 10th and 12th honored

Poonch News: 10वीं, 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 05 Jul 2024 06:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 05 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of class 10th and 12th honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुंछ। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से वीरवार को नगर स्थित डिग्री कालेज सभागार में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के टाॅपर, परिजन, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक शिक्षा विभाग राजाेरी-पुंछ मोहम्मद अशरफ और मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशंबरदास ने की। डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर और जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी मुख्य अतिथि रहे।
10वीं और 12वीं कक्षा में जिले भर में सरकारी स्कूलों में पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को शिक्षा विभाग की तरफ से लैपटाॅप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को टैब एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सौ प्रतिशत परिणाम लाने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत आया है, उन स्कूलों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को बुरी संगत से दूर रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा योजना अधिकारी नरेन्द्र मोहन सूरी, युगल किशोर, दर्शन कुमार, मंजीत कुमार और हरीष कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed