फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   makhdoomi club won match

Poonch News: मखदूमी क्लब जालियां ने जीता मंडी प्रीमियर लीग वॉलीबाल मैच

Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
makhdoomi club won match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले की मंडी तहसील में भारतीय सेना की 25 आरआर की तरफ से पिछले तीन दिन से गली मैदान में जारी मंडी प्रीमियर लीग वाॅलीबाल टूर्नामेंट का वीरवार दोपहर बाद समापन हो गया। फाइनल मैच में मखदूमी क्लब जलियां और चंडक सुल्तान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
इसमें मखदूमी क्लब ने चंडक सुलतान को 3-़0 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। विजेता मखदूमी क्लब जलियां को सेना की तरफ से ट्रॉफी, पदक के साथ 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता चंडक सुल्तान को ट्रॉफी, पदक और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, ग्रामीणों के साथ ही 25 आरआर के अधिकारी, तहसीलदार अशफाक हुसैन, टूर्नामेंट के मनवयक तारिक शेख, नायब तहसीलदार, पूर्व सरपंच और पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। इसके बाद सेना के अधिकारी एवं तहसीलदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल शुरू किया। उन्होंेने कहा कि सभी को खेल भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शुरू से ही मखदूमी क्लब जालियां के खिलाड़ियों ने चंडक सुलतान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और आपसी तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जोरदार स्मैश लगाते हुए चंडक सुलतान को 3-़0 से हरा दिया। चंडक सुल्तान की टीम एक भी सेट जीतने में सफल नहीं हो पाई।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed