फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   janta darbar at poonch

Poonch News: बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाई

Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
janta darbar at poonch
प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम एवं सिविल विभाग ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों सहित 35 प्रतिनिधिमंडलों ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। लोेगों की समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। लोगों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाई। दोपहर बाद प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम एवं सिविल विभाग जम्मू-कश्मीर सरकार चंद्राकर भारती अपने दो दिवसीय दौरे पर पुंछ पहुंचे।
उन्होंने जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी और डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर के साथ नगर स्थित डाक बंगला में एक जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। इस जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों सहित 35 के प्रतिनिधिमंडलों ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी से मुलाकात कर उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याएं, मुद्दे एंव मांगें रखीं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला स्तर पर हल होने वाले मुद्दों को तत्काल हल करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकतर प्रतिनिधिमंडलों ने जिले में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग की। वहीं इस अवसर पर डीडीसी सदस्यों ने भी अपने अपने क्षेत्रों के कई मुददे उजागर करते हुए उन्हें हल करवाने की मांग की।जिस पर प्रिंसीपल सैक्रेट्री ने जिला विकास उपायुक्त और संबधित विभागों के अधिकारियों को जिला स्तर पर जिन समस्याओं एंव मुददों का हल हो सकता है उन्हें तत्तकाल हल करने के निर्देश दिए।जबकि प्रदेश स्तर पर हल होने वाले मामलों को उपराज्यपाल प्रशासन और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों तक उनको पहुंचा कर जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता मंजूर लोन ने पुंछ नगरपालिका में स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात करने की मांग की। साथ ही अगले महीने शुरू होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पूर्व नगर की मुख्य सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई। दूसरे प्रतिनिधिमंडल मंडी निवासी अब्दुल अहाद बटट ने पुंछ मंडी-लोरन खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है और अगले कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही अब्दुलआहद बटट ने मंडी डिग्री काॅलेज का मुद्दा उजागर करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष डिग्री काॅलेज की इमारत बनाने की मांग की है।इस पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को डिग्री काॅलेज मंडी के मामले को हल करवाने के निर्देश दिए। इस प्रकार चार घंटे तक चले जनता दरबार में प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे उजागर किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed