{"_id":"6771a2c3a0ac8ab61908aae4","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102962-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड तीसरे दिन भी रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड तीसरे दिन भी रही बंद
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी एवं पुंछ जिले को शोपियां के साथ कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड रविवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रही। इसके चलते पुंछ एवं राजोरी जिले के कश्मीर को जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुगल रोड पर छत्तापानी से पीर की गली तक ढाई से तीन फुट तक बर्फ जमा होने के कारण मार्ग पर गाड़ियों का चलना असंभव है। इसके चलते मार्ग पूरी तरह बंद है।
इस बीच रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के सभी बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों एंव अन्य परेशानियों को लेकर वर्चुअल मीटिंग की। इसमें अन्य सड़कों के साथ ही मुगल रोड के बंद होने की बात भी हुई। इसके बाद अब सोमवार को एक बार फिर मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के सहायक कार्यकारी इंजीनियर तारिक महमूद खान का कहना है कि हमने पुंछ की तरफ से 36 किलोमीटर तक बर्फ हटाने के काम को अंजाम देते हुए वहां फंसे वाहनों को शनिवार को निकालने का काम किया था। अब अगर सोमवार को मौसम साफ रहता है तो हम उससे आगे बर्फ हटाने का अभियान शुरू करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि मुगल रोड पर यातायात कब तक बहाल होगा तो उनका कहना है कि अभी हमें बर्फ हटाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है, क्योंकि पुंछ जिले की तरफ 38 किलोमीटर के आगे कई स्थानों पर एवलांच आते हैं। इससे काम करने में समय लगता है। उधर मौसम विभाग ने 2 जनवरी से फिर बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर दो दिनों में फिर बर्फबारी होती है तो मुगल रोड पर यातायात बहाल होने की कोई संभावना नहीं है।