फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: डीडीसी ने पुंछ अस्पताल में सुविधाएं जांचीं, मरीजों से बात की

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त (डीडीसी) पुंछ विकास कुंडल ने रविवार को नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ का औचक दौरा किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गायनोकोलॉजी वार्ड, फार्मेसी, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी पेशेंट एरिया, मेडिसिन वार्ड और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के चल रहे निर्माण सहित विभिन्न वार्डों के संचालन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सहायता सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का भी निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछने के साथ ही उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीज की उचित देखभाल और चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला विकास उपायुक्त ने मेडिकल और सर्जिकल वार्डों में एयर कंडीशनर लगाने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कठोर मौसम के महीनों के दौरान मरीजों की सुविधा को बढ़ाना है। उन्होंने पीएचई और जेपीडीसीएल के कार्यकारी इंजीनियरों को पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे मरीज कल्याण और अस्पताल की कार्यक्षमता के प्रति प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक और एक्सईएन पीएचई और जेपीडीसीएल के अलावा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत भट्टी और अस्पताल के कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed