फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: यूनाइटेड ने खालसा क्लब को और बैंछ इलेवन ने दीवान राइडर्स को हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार साहबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन वीरवार को दो मैच खेले गए। इनमें यूनाइटेड क्लब चांडक ने खालसा क्लब को 10 रन से और बैंछ इलेवन ने दीवान राइडर्स को 7 विकेट से हराया।
विज्ञापन

वीरवार को खेले गए मैचों की अध्यक्षता आयोजन समिति के प्रमुख गुरविन्द्र पाल सिंह और मतिन्दर पाल सिंह ने की, जबकि प्रो. सतिंदरपाल सिंह मुख्यअतिथि रहे।
विज्ञापन

पहला मैच खालसा क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्लब चांडक के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड क्लब चांडक ने निर्धारित 16 ओवर में 169/6 रन बनाए। इसमें साजिद किरमानी ने 31 गेंदों पर 67 और अदनान कोहली ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाए। खालसा क्लब के लिए गगनदीप सिंह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

169 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए खालसा क्रिकेट क्लब 16 ओवर में 159/4 रन बनाकर 10 रन से पिछड़ गया। अमित सिंह ने 30 गेंदों पर सर्वाधिक 56 रन बनाए। साजिद किरमानी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच बैंछ इलेवन और दीवान राइडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दीवान राइडर्स 14.5 ओवर में 82/10 पर ढेर हो गई। मुमताज ने 22 रन बनाए। बैंछ इलेवन के मोहिन खान ने 12 रन देकर 3 विकेट लिए। बैंछ इलेवन ने 11.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जराफत और फरजंद ने क्रमश: 23 और 19 रन बनाए। मोहिन खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed