फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   fire in forest in punch

Poonch News: बालाकोट, लंजोट, मनकोट और सावजियां में तीन दिन में 100 से ज्यादा बारूदी सुरंगे तबाह

विज्ञापन
fire in forest in punch
पुंछ। जिले के अंदरुनी जंगलों में डेढ़ माह से बारिश-बर्फबारी न होने से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तान के कब्जे से इस पार आने वाली आग से बारूदी सुरंगें फट रही हैं। जिले के बालाकोट, लंजोट, मनकोट और सावजियां की बात करें तो इन क्षेत्रों में तीन दिनों तक माईन फील्ड में लगी आग में 100 के करीब बारूदी सुरंगें तबाह हुई हैं। जिले के अंदरुनी जंगलों में लगी आग से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। लोग रात रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं, ताकि आग उनके घरों तक न पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस बार आग लगने की घटनाओं में पिछले सालों के मुकाबले दस प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण बारिश एवं बर्फबारी न होना है। पुंछ के डीएफओ नाविद इकबाल का कहना है कि इस बार जिले में सर्दी का मौसम बिना बारिश और बर्फबारी के बीत रहा है। ऐेसे में हर तरफ सूखे की स्थिति है। जिसके चलते एक छोटी सी चिंगारी भी भयंकर आग का रूप धारण कर रही है। अगर बारिश और बर्फबारी होती तो आग की घटनाएं न बढ़ती। आग लगने पर भी दूर तक नहीं फैलती। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी बारिश न हुई तो आग की घटनाओं में और बढ़ोतरी होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed