{"_id":"6116db308ebc3ee05145c807","slug":"dron-poonch-news-jmu2415401156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला मुख्यालय पुंछ में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। एक तरफ जहां पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से विशेष नाके लगाए जा रहे हैं, वहीं नगर और आसपास के क्षेत्रों में दिन रात गश्त जारी है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था में पहली बार ड्रोन कैमरों का उपयोग भी किया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व ही डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा की देखरेख में ड्रोन चलाने में दक्ष जवान नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में ड्रोन को उड़ाकर क्षेत्र की ऊपर से निगरानी कर रहे है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व और उसकी हरकत पर नजर रखी जा सके। इतना ही नहीं, इस बार समारोह में भी पुलिस की तरफ से ड्रोन से निगहबानी की जाएगी।
शुक्रवार शाम को पुंछ नगर में सुरक्षा व्यवस्था की ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ जवानों ने नगर के बाजारों, गली-मोहल्लों में गश्त की। डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा ने नगर के कई क्षेत्रों में ड्रोन को उड़ाया।